कुनकुरी में भुपेश टीम के इस चेहरे में काँग्रेस खेलेगी दाँव ! काँग्रेस की शुरू हुई तैयारी, जानिए क्या है काँग्रेस का गणित गुंताडा

0
143

जशपुर,

जिले के कुनकुरी नगर पंचायत  का चुनाव आचार सहिंता की घोषणा के बाद और इंटरेस्टिंग हो गया हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इस चुनाव में काँग्रेस यहां से बड़ा दांव खेलने जा रही है। सूत्र बता रहे है कि काँग्रेस के पीसीसी मेम्बर और काँग्रेस आईटी सेल का बड़ा चेहरा विनयशील को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो आज काँग्रेस के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में काँग्रेस पार्टी के नेताओ की गोपनीय बैठक हुई और बैठक में न केवल विनयशील के नाम को मजबूती से रखा गया बल्कि सूत्र यहां तक बता रहे है कि चुनाव लड़ने की दावेदारी से पूर्व आवेदन की औपचारिकता भी पूरी हो गई है और बहुत जल्द सारी तस्वीरें साफ होने वाली है।

विनयशील कुनकुरी से हैं औऱ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और उनके सलाहकार टीम के काफी करीबी माने जाते है और माना जा रहा है कि कुनकुरी सीट को किसी भी सूरत में हासिल करने के लिए काँग्रेस इस बार विनयशील जैसे यंग एनर्जेटिक चेहरा उतारने का फैसला ले चुकी है।

अबतक काँग्रेस अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर कोई पत्ता नहीं खोल रही थी लेकिन कांग्रेस नेताओं और पर्यवेक्षकों के बीच हुई बैठक में विनयशील की एंट्री के बाद काफी कुछ साफ होता दिख रहा है।

दरअसल कुनकुरी विधानसभा में नगर पंचायत कुनकुरी इलकौता नगरी निकाय है इस लिहाज से यह सीट काफी महत्वपूर्ण है। सीएम बिष्णुदेव साय का विधानसभा मुख्यालय होने के कारण इस सीट को काफी अहम मान रही है इसलिए इस बार कुछ नया करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here