आशीर्वाद पैनल ने जारी किया घोषणा पत्र, कई छोटे दलों से गठबंधन की भी घोषणा, नगर निगम चुनाव में ……

0
116

रायगढ़,

अभी तक नगर निगम चुनाव में किसी दल ने अपने पार्षदों के टिकट तक पक्के नहीं किए हैं ऐसे में रायगढ़ नगर निगम के आशीर्वाद पैनल जो कई छोटे दलों के गठबंधन का समूह भी होगा, ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा से इतर उसने न केवल महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दी है बल्कि कई पार्षदों का टिकट भी फाइनल कर दिया है। यह पैनल हालांकि अब कांग्रेस भाजपा के बागियों पर भी नजर रख रही है ताकि उन्हें अपने पले में लाया जा सके। 

रायगढ़ नगर निगम चुनाव और दिलचस्प होता जा रहा है, जहाँ बड़ी पार्टी कांग्रेस और भाजपा अपने जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं, वहीं इस बार पूरे ताकत से एक तीसरा मोर्चा आशीर्वाद पैनल चुनावी मैदान में उतर चुका है और सच में ये लग रहा है कि इस बार चुनाव बिल्कुल त्रिकोणीय होने जा रहा है। इसका बड़ा कारण एक तो ये है कि गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी, हमर राज पार्टी, सर्व आदिवासी समाज सहित कई बड़ी पार्टियां आज आशीर्वाद पैनल के साथ गठबंधन कर रही है और ये भी है कि तीसरा फ्रंट आशीर्वाद पैनल के महापौर प्रत्याशी पहले ही फाइनल हो चुके हैं और उनका चुनाव प्रचार होडिंग्स और अन्य माध्यमों से चालू भी हो चुका है। आज आशीर्वाद पैनल अपना घोषणा पत्र रायगढ़ की जनता के समक्ष रख रहा है और उनको सोच-समझकर नगर सरकार चुनने का आह्वान कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here