महाराष्ट्र के पुणे में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. युवकों की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार अन्य 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुणे के नवले पुल के पास भीषण एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बाहरी रिंग रोड पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ. यहां बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बाहरी रिंग रोड पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ.
कार सवार छह युवक सवार थे. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में घायल हुए चार युवकों को तुरंत नवले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
घायलों की पहचान 19 वर्षीय सोहम, 20 वर्षीय आयुष काटे, 19 वर्षीय अथर्व झेडगे, 19 वर्षीय प्रतीक बंडगर और 19 वर्षीय हर्ष वरे के रूप में हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार की तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना की प्रमुख वजह हो सकती है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ी बस को देखकर कार ड्राइवर समय रहते रुक नहीं पाया, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है



