मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण: सड़क, शुद्ध पेयजल और बिजली से वंचित 60 परिवार, दिए की रौशनी में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

0
131

कांकेर,

हर साल छत्तीसगढ़ विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है. लेकिन प्रदेश के कांकेर जिले का एक गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. डिजिटलीकरण और विकास के इस दौर में भी आमाबेड़ा तहसील के मानकोट गांव में ग्रामीणों के जीवन में विकास की रौशनी अब तक नहीं पहुंच सकी है. यहां 60 से अधिक परिवार रहते हैं, जिन्हें अब तक बिजली, सड़क और पीने को शुद्ध पानी तक नहीं मिल सका. विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधि और प्रशासन भी ग्रामीणों की कोई मदद नहीं कर सके. कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी गांव में समस्या जस की तस बनी हुई है.

कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here