कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की बड़ी सूची जारी की, आज पार्षदों के नामों पर लगेगी मुहर

0
143

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस सूची में 40 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत और 10 महापौर प्रत्याशियों के नाम इसमें शामिल हैं। दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर निगम से टिकट दिया गया है। जबकि दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, बिलासपुर से प्रमोद नायक और कोरबा से उषा तिवारी को अपना उम्मीदवार चुना है। सूत्रों के मुताबिक राजीव भवन में रविवार देर रात कांग्रेस की बैठक हुई जिसके बाद प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया गया है। इस बैठक में प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी लोग यहां पर मौजूद थे।

कांग्रेस के संभावित मेयर प्रत्याशी

इस बैठक में उन्होंने बिलासपुर निगम (ओबीसी) से प्रमोद नायक, रायपुर निगम (सामान्य महिला) से दीप्ति प्रमोद दुबे, कोरबा निगम (सामान्य महिला) से उषा तिवारी, दुर्ग नगर निगम (ओबीसी महिला) से प्रेमलता पोषण साहू, दुर्ग नगर निगम (ओबीसी महिला) से प्रेमलता पोषण साहू, रायगढ़ निगम (SC) से जानकी काटजू, धमतरी निगम (सामान्य) से विजय गोलछा, चिरमिरी निगम (सामान्य) से डॉ. विनय जयसवाल, अंबिकापुर निगम (ST) से अजय तिर्की, राजनांदगांव निगम से निखिल द्विवेदी (सामान्य) और जगदलपुर निगम (सामान्य) से मलकीत सिंह गैदू, को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

इस दिन आएगा परिणाम:

नगरीय निकाय चुनाव इस बार ईवीएम के माध्यम से होगी। चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी और परिणाम 15 फरवरी को जारी किया जाएगा। वहीं 27 जनवरी से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगी, और चुनाव से नाम वापसी का अंतिम दिन 6 फरवरी तक रहेगा। बतादें तीन चरणों में पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी तक संपन्न होगा, और 18, 21 और 24 फरवरी को परिणाम घोषित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here