
फिल्म के सीन की तरह, महाराष्ट् के ठाणे के डोंबिवली में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से 2 साल की एक बच्ची की जान एक व्यक्ति की सूझबूझ से बच गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने बच्ची को बचाने वाले व्यक्ति की जमकर तारीफ की, उसे असली हीरो बताया. ठाणे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह देवीचापाड़ा इलाके में हुई थी, जिसमें बच्ची को हल्की चोटें आईं. भावेश म्हात्रे को एक वायरल वीडियो में बच्ची को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए देखा गया है.


