
जशपुर। जिले की सीमा से लगे ओडिशा टेलीजोर के पास बाईक सवार खड़ी ट्रक से बुरी तरह टकरा गए। इस दुर्घटना में 1 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत काफी गम्भीर है।
जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल तपकरा थाना क्षेत्र के बसाझाल गाव के निवासी है। दोनो एक बाईक पर सवार होकर ओडिशा के बलिसंकरा से वापस अपने गाँव बासाझाल लौट रहे थे तभी टेलीजोर के पास एक ट्रक खड़ी थी दोनो उसी ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि 25 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा कालेश्वर विश्वकर्मा का राउरकेला के एक निजी अस्पताल में अभी भी ईलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजूक बताई जा रही है।


