
पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बार फिर बम बरामद होने से हड़कंप मच गया. ये बम वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टाउनशिप चौराहे से सटे बामनपारा से बरामद हुए हैं. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले इलाके में BSF कैंप से सटे मैदान में फूलों का मेला लगा था. रात को कुछ लोग मेले से निकलकर मैदान की ओर गए तो उन्हें आस-पास 2 गेंदें अपड़ी हुई दिखाई दीं. उस समय लोगों को शक हुआ और उन्होंने मेला कमेटी को संदिग्ध गेंदें पड़े होने की सूचना दी. वैष्णवनगर पुलिस स्टेशन ने इसके तुरंत बाद आईसी बिप्लब हलदर और खेजुरिया आउटपोस्ट के ओसी शुवेंदु विकास पति को सूचना दी. पुलिस ने CID के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी.


