काँग्रेस ने 1 को गिराया तो भाजपा ने गिराए 4 कांग्रेसी ! हॉट सीट पर शुरू हुई मारा मारी, पढिये पूरी खबर जानिए हॉट सीट की हॉट खबर

0
133

जशपुर। जिले के हॉट सीट कुनकुरी मे कल से खेल शुरू हो गया है। यहाँ से सोमबार भाजपा नेता दीपक मिश्रा के काँग्रेस प्रवेश के बाद भाजपा ने आज कांग्रेस के 4 विकेट धराशायी कर दिया। काँग्रेस पार्टी के कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश आपट और काँग्रेस की नेत्री पार्वती यादव सहित 4 लोगो ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। 

भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशी मंगलवार को मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय की पत्नि कौशल्या विष्णुदेव साय की अगुवाई में जबरदस्त नामांकन रैली निकाली गई। नामांकन के बाद सभा को आयोजन हुआ। इसी शभा के दौरान वार्ड नं 15 के पार्षद जगदीश आपट सहित काँग्रेस के 4 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

जगदीश आपट ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा पूरा परिवार संघ और भाजपा की पृष्ठभूमि से है लेकिन किन्ही परिस्थितियों के कारण मैं काँग्रेस में चला गया था लेकिन अब मेरी घरवापसी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here