यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, नकली कामधेनु सरिया पकड़ा गया

0
131

रायपुर,

राजधानी रायपुर के उरला स्थित यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई नकली कामधेनु सरिया बनाने और उसे बेचने के खिलाफ की गई है. सूत्रों के मुताबिक, यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. द्वारा कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया देशभर के विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान प्लांट से 1 हज़ार टन से अधिक डुप्लीकेट कामधेनु सरिया जब्त किया गया. ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर कॉपीराईट डिपार्टमेंट से कमिश्नर की टीम ने की है और उनके साथ कामधेनु कंपनी की सर्विलांस टीम और लीगल एडवाइजर भी मौजूद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here