छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा शिक्षक सम्मान और विदाई समारोह आयोजन संपन्न

0
321

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संकुल दारंग द्वारा शिक्षक सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शास.प्रा.शाला छुईहापारा के शिक्षक ललित कुमार गुप्ता के विदाई समारोह में सभी सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने बताया कि ललित कुमार हमेशा से सौम्य, विचारशील, दया, प्रेम, स्नेह, ममत्व, समाजसेवी तथा राष्ट्र निर्माण के धनी शिक्षक हैं। उन्होंने शिक्षक के रूप में कर्तव्यनिष्ठता का पूर्ण निर्वहन करते हुए शिक्षा का अखंड दीपक जलाए रखा व अपने विद्यार्थियों के भावी जीवन का निर्माण किया। ललित कुमार ने अपनी योग्यता एवं शिक्षण कार्य करते हुए 23 सितंबर 1998 से 31 मार्च 2022 तक अपने पूर्ण मनोयोग समर्पण और निष्ठा पूर्वक सेवा कार्य किए।

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि कमल कपूर बंजारे (विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह), विशिष्ट अतिथि हिमांशु मिश्रा (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह), कार्यक्रम की अध्यक्षता नेतराम कँवर, मंच संचालन परमेश्वर स्वर्णकार, छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार राठौर, अक्षय राठौर, राजेंद्र तिर्की (प्राचार्य पोंड़ीकला), महारथी यादव (प्राचार्य झरना), बद्री कँवर जी (प्राचार्य), परमेश्वर राठौर (शैक्षिक समन्वयक सरहर), माखन राठौर (शैक्षिक समन्वयक झरना), छवि पटेल (प्रांतीय संगठन मंत्री छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन), गोकुल जायसवाल प्रधान सेवक बम्हनीडीह, दिलीप कुमार भारती, सनत रजक, प्रभाकर देवांगन, चुन्नी मरकाम, मानसिंह कंवर, धरमदास मानिकपुरी, राजकुमार साहू, महेश रत्नाकर, श्रीमती इंदू पटेल, श्रीमती प्रमिला कँवर, गोरेलाल बरेठ, विजय पाल कश्यप, अंजोर सिंह मरकाम, भूपेंद्र भैना, शिव कँवर, रवि कँवर, डोलनारायण राठिया, उपेंद्र गोस्वामी, गौतम नेताम, जीवन राठौर, श्रीमती मधुलता जांगड़े, किशोर मन्नेवार, राधेश्याम साहू, बृजकिशोर, दिल सिंह कँवर, सुभाष जांगड़े, श्रीमती उर्मिला कँवर, श्रीमती कुमारी यादव, श्रीमती विजयलक्ष्मी कँवर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here