गुजरात पुलिस ने ड्रोन की सहायता से चोर के लोकेशन को टैक किया, भागते चोर को दौड़कर पकड़ा

0
341

उत्तर प्रदेश में आज भी भले ही मुंह से बंदूक की आवाज निकाल कर अपराधियों को डराया जाता हो लेकिन देश के गुजरात राज्य की पुलिस हाईटेक हो गई है। दरअसल ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात पुलिस के जवान अपराधी को पकड़ने के लिए ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ड्रोन से पहले तो ड्रोन की सहायता से चोर के लोकेशन को टैक करती है। इसके बाद भागते हुए चोर को दौड़कर पकड़ लेती है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तार चोर नामचीन अपराधी है। यह कई दिनों से फरार था। गुजरात पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन की मदद ली। गुजरात के दाहोद जिला पुलिस के शानदार काम की डीजीपी विकास सहाय ने भी तारीफ की है। पुलिस ने खेत में एक किलोमीटर तक पीछा किया और फिर चोर को दबोच लिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक नामचीन अपराधी जो कई दिनों से फरार था उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और उसके ठिकाने पर दबिश दे दी। हालांकि चोर आखिरी वक्त पर भाग निकला। इसका पुलिस ने हाई-टेक तरीका खोजा और ड्रोन उड़ाकर भागते हुए चोर के पीछे लगा दिया। इसके बाद चोर, जहां भाग रहा था, पुलिस को उसकी सभी जानकारी लाइव मिल रही थी। इतना ही नहीं, पुलिस चोर को भागते हुए लाइव देख भी पा रही थी। अब इस ड्रोन की लाइव फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

खेत में छिपा हुआ था अपराधी, पुलिस देख भागा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर खेत में बने एक मकान की दीवार के पीछे छिपा हुआ है, जैसे ही उसे पुलिस के आने की खबर लगती है, वैसे ही चोर वहां से भाग निकलता है। हालांकि उसे इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि उसके ऊपर उड़ रहा ड्रोन उसे देख रहा है और वो अब पुलिस से बचकर निकल नहीं सकता। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया है, जिसमें ड्रोन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब इंटरनेट पर यूजर्स पुलिस के इस तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here