
जशपुर। रविवार की शाम को अचानक मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय कुनकुरी भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुँच गए। सीएम से मिलने यहाँ अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओ और स्थानीय लोगो की भीड़ लग गयी। लोगो से मिलने जुलने और स्वागत सत्कार के बाद सीएम ने भाषण देना शुरू किया इसी बीच देवनाथ नामक सख्श सीएम के पास जाने लगा लेकिन उसकी असमान्य हालत देखकर सुरक्षाकर्मी उसे रोकने लगे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था उसकी जिद्द से गुस्साए सुरक्षाकर्मीयों ने उसे भगाना शुरू कर दिया लेकिन तभी सीएम मंच से ही बोल पड़े -अरे उसे आने दो भाई, अपना देवनाथ है, देवनाथ, बहुत पुराना नेता है। सीएम के ऐसा कहते ही सुरक्षाकर्मी देवनाथ को पूरे सम्मान के साथ सीएम के पास लाये। देवनाथ सीएम का पैर छुआ और जमीन में वहीं तबतक बैठा रहा जबतक सीएम भाषण देते रहे।
स्थानीय लोगो ने बताया कि देवनाथ भाजपा का काफी पुराना कार्यकर्ता है और यहाँ के सभी बड़े नेताओं का काफी चहेता भी। बहरहाल सीएम ने देवनाथ को अपने पास बुलाकर जो अपनापन दिखाया उसकी चर्चा आज पूरे शहर में हो रही है।
आपको बता दें कि रविवार को बसंत पंचमी के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय दुलदुला स्थित शारदा धाम में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्हें रविवार को ही दुलदुला से रायपुर रवाना होना था लेकिन शाम हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर के उड़ाने भरने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों के चलते वह वापस रायपुर नहीं जा सके और उनका रात्रि में बगिया रुकने का प्लान बन गया। निज निवास बगिया जाने के क्रम में सीएम साय कुनकुरी के चुनावी कार्यालय पहुँच गए। वहाँ भाजपा के कार्यकर्ताओं, नेताओ और स्थानीय लोगों से मिलने के बाद वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुदबल राम को वोट देकर भारी बहुमत से जीताने की अपील की।


