तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ यानी शत्रुघ्न सिन्हा भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कूद गए हैं। टीएमसी सांसद ने रविवार को चुनावी प्रचार किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए वोट मांगे है। इस दौरान ‘बिहारी बाबू’ के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं, ‘प्रचार मंत्री’ हैं।
दिल्ली चुनाव में AAP के लिए प्रचार करने आए TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री आतिशी की तारीफ करते हुए कहा, “उनकी जीत तय है। उन्होंने इसके पीछे का कारण AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के कामों को नेशनल और ग्लोबल मान्यता मिली को कहा। भिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा AAP उम्मीदवार आतिशी के समर्थन में एक चुनावी रैली में हिस्सा ले रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए उन्हें ‘प्रचार मंत्री’ बताया। उन्होंने कहा , “हमारे माननीय प्रचार मंत्री, प्रचार मंत्री का मतलब प्रधानमंत्री है। वह मेरे मित्र और मेरे प्रधानमंत्री हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह दिन में 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन मैं उन्हें 10 से 12 घंटे प्रचार कार्य करते हुए पाता हूं। चाहे पार्षद हो, विधायक हो या संसदीय चुनाव, आप जहां भी देखें, हमारे माननीय प्रधानमंत्री हमेशा वहां जाते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने याद दिलाए PM के वादे
टीएमसी सांसद ने मोदी के पिछले चुनावी वादों जैसे दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करना, हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये का हवाला दिया और आरोप लगाया कि ये वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “किसानों की आय, जो पहले 32 रुपये प्रतिदिन हुआ करती थी, घटकर 27 रुपये रह गई है. वे क्या खाएंगे? वे अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे? आप किसी और से बेहतर समझ सकते हैं।
मन की बात कार्यक्रम रा मजाक उड़ाया
पीएम मोदी के “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम का मजाक उड़ाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा कहा, “मैं ‘मन की बात’ नहीं कर रहा हूं। लोग ‘मन की बात’ से ऊब चुके हैं। मैं आपको अपने ‘दिल की बात’ बता रहा हूं। मेरे ‘दिल की बात’ के मुताबिक, आतिशी एक योग्य उम्मीदवार हैं।



