लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हो गया पूरा पंचायत, 10 पंच के साथ सरपंच भी …

0
133

रायगढ़। जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत तेंदुमुडी गांव की पूरी पंचायत ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। यह पहली बार नहीं बल्कि लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है। गांव के लोगों ने आपस में बैठक कर पूरी पंचायत तय की और नामांकन वापसी के दिन इसकी घोषणा हो गई। 

इससे पहले भी यह कारनामा तेंदुमुडी गांव ने किया था। खरसिया विकासखंड के एक और गांव में कुछ सालनपहले सिर्फ महिलाओं का पंचायत भी बनाया था जिसमें महिला सरपंच और सभी वार्ड पंच महिला थी। उस गांव ने भी अद्भुत रिकॉर्ड बनाया था हालांकि वहां दूसरी बार चुनाव करना पड़ा था। लेकिन तेंदुमुडी में यह वाक्य दुबारा दोहराया गया है।

ये है पूरी पंचायत की टीम-

सरपंच – सविता खेमराज राठिया

वार्ड 1 मानकुंवर /अमृतलाल

2 मोहनलाल /आत्मा राम राठिया

3 लक्ष्मी बाई /गंगा प्रसाद राठिया

4 संतोषी /प्रेमलाल राठिया

5 शांति बाई /श्यामलाल राठिया

6 हीरालाल /बेदराम राठिया

7 घनश्याम /रंजीत राठिया

8 मानकुंवर /धना राम राठिया

9 दशोदा बाई /करमसिंह  चौहान

10 कुंती बाई /रथलाल राठिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here