प्रतियोगिता के रूप में योग को शामिल करने बन रही योजना, नई विधा नहीं सनातन परंपरा है योग, योग आयोग के अध्यक्ष का एक दिवसीय चांपा प्रवास

0
349

चांपा। बीते दिनों योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा चांपा पहुंचे। वे यहां योग को लेकर विशेष कार्ययोजना की रूपरेखा लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संघ विचार परिवार से मिलने और योग को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से चांपा पहुंचे थे।

मार्च में योग आयोग वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने योजना बना रही है। जिसमें वर्किंग और वर्किंग क्लास के लोग डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यवसायी के लिए कार्यशाला निकट भविष्य में करने जा रही है। योग आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि इन्हीं उद्देश्यों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जगहों पर प्रवास में निकले हैं। योग आयोग और देश के प्रधानमंत्री की इच्छा रहती है कि आम जनमानस और जन जन तक विषय बने।

करो योग रहो निरोग जैसा वायुमंडल देश में बन रहा है। ये कोई नई विधा नहीं है पुरातन समय से सनातन परंपरा रही है। जिसे लेकर वर्तमान समय में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। योग का कार्यक्रम समय समय पर होता रहा है। निकट भविष्य में योग का बड़ा माध्यम बनाकर प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ कराया जायेगा। ऐसी सरकार की योजना बन रही है। हर जगहों पर योग एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होना चाहिए जिससे सभी जन मानस इसे खेल के रूप में आयोजित कर पुरस्कार प्राप्त करें। फिलहाल छत्तीसगढ़ सरकार इन सब योजनाओं को धरातल में लाने का भरपूर प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here