राजधानी के कॉलोनी में घुसे 4 चोर, गार्ड ने दिखाई बहादुरी, डंडा लेकर दौड़ाने से भागे बदमाश, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

0
140

रायपुर,

राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित हर्ष विहार कॉलोनी में बहादुर गार्ड की सूझबूझ से बड़ी वारदात होने से बच गई. कॉलोनी में चोरी करने 4 बदमाश घुसे थे, जिसे गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए दौड़ाकर भगाया. चोरी करने की नीयत से चोर एक घर के पीछे से कंसर्टिना तार काटकर घर के पोर्च से होते हुए मेन गेट तक पहुंच गए थे. चोर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे थे, जिसे देखते ही गार्ड ने डंडा लेकर दौड़ाया और चोरों को भगाने में कामयाब रहे. पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here