
बलरामपुर,
हत्या के बाद पुलिस हिरासत में रखा गया आरोपी आज सुबह चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है. आरोपी के भाग जाने से उसके गांव कोटराही के रहवासी दहशत में हैं.
वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में कल रात आरोपी संजय खेरवार ने पड़ोसी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर उस जानलेवा हमला किया था. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी. पुलिस ने अपने घर के छत में छिपे आरोपी युवक को जांच के दौरान पकड़ कर वाड्रफनगर चौकी ले आई थी.


