
शिवसेना-UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने और इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिए जाने को लेकर तंज किया है. उन्होंने कहा कि यह ‘ऑपरेशन टाइगर’ नहीं, ‘ऑपरेशन बकरी’ है. इसे एकनाथ शिंदे चला रहे हैं.

शिवसेना-UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने और इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिए जाने को लेकर तंज किया है. उन्होंने कहा कि यह ‘ऑपरेशन टाइगर’ नहीं, ‘ऑपरेशन बकरी’ है. इसे एकनाथ शिंदे चला रहे हैं.
उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है. शुक्रवार को राहुल गांधी, संजय राउत और सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फेंस की, जिसमें संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, अगर चुनाव आयोग का जमीर मरा नहीं जिंदा है तो उन्हें राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग गुलामी कर रहा है.
संजय राउत ने कहा कि अब ये 39 लाख वोट बिहार में जाएंगे. ये फ्लोटिंग वोटर्स हैं. वे पहले बिहार में जाएंगे, फिर यूपी में जाएंगे. महाराष्ट्र में हमें हराया गया. मैं चुनाव आयोग से अपील करूंगा कि उठिए, अपने ऊपर से कफन हटाइए और जवाब दीजिए, क्योंकि दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न लागू हुआ है.
क्या कहा राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने इससे पहले कहा कि हम महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी कुछ जानकारी साझा करना चाहते हैं. वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं और CJI को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली कमेटी से हटा दिया गया है. लोकसभा चुनाव से पहले दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हुई, जिससे महाराष्ट्र में 19 और 24 अक्टूबर के बीच 32 लाख नए वोटर जुड़े. उन्होंने कहा कि इस साल पांच महीने में 39 लाख नए वोटर जोड़े गए. महाराष्ट्र की वयस्क आबादी 9.54 करोड़ हैं, जबकि मतदाता 9.7 करोड़, ऐसा कैसे हो सकता है?
उन्होने कहा कि इस साल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए, जिसमें महाराष्ट्र की 9.54 करोड़ वयस्क आबादी और 9.7 करोड़ मतदाता कैसे शामिल हो सकता है? उनका कहना था कि चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. हम आरोप नहीं लगा रहे हैं; हम महाराष्ट्र के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के वोटर लिस्ट को नाम, पता और फोटो के साथ उपलब्ध कराने की मांग करते हैं, ताकि हम इसकी जांच कर सकें.

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसवि विश्लेषण का उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। ग्लैमर दुनिया, जुर्म की गली हो या खेल गांव, टेकनोलॉजी हो या किसी मुद्दे पर बेबाक राय सब कुछ इसी प्लेटफॉर्म पर। हम बताएंगे इतिहास के कुछ ऐसे किस्से जिनसे आप हिल जाएंगे। इरादे हैं आपको खबर के हर उस पहलू से रू-ब-रू कराना, जो आपके लिए जरूरी हैं।

