कांग्रेस ने बाइक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, बाइक रैली में सम्मिलित हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, जनसमर्थन देते दिखे नगर की जनता…

0
138

चांपा। सियासी पारे की गर्माहट चांपा नगर में देखने को मिल रही है। एक ओर भाजपा के धुरंधरों ने कुछ दिन पहले नगर में शक्ति प्रदर्शन का ऐसा नजारा दिखा दिया कि लोगों के बीर्च चर्चा का विषय बन गया है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन और भी जबरदस्त माहौल बना गया।

आपको बता दें कि चांपा नगर कांग्रेस द्वारा भव्य विशाल बाइक रैली का आयोजन कर लोगों के बीच अलग ही माहौल बना दिया। रैली में लगभग 300 से भी अधिक बाइक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। रेलवे स्टेशन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से ही पहुंच गए थे। लगभग 300 से भी अधिक बाइक में सवार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस भव्य रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। रैली का असर चांपा के मतदाओं पर पड़ना तय माना जा रहा है।

रैली में मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत, विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश देवांगन सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं काफिले के पीछे सभी पार्षद प्रत्याशी भी खुले वाहनों में उपस्थित थे। बाइक रैली बरपाली चौक, लायंस चौक, थाना चौक, बेरियर चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार, देवांगन मोहल्ला, कदम चौक, राजापारा, पुराना काॅलेज होते हुए हटवारा पहुंचा। भव्य बाइक रैली के अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here