चांपा। जिले के चांपा स्टेशन के सामने आज जिला आटो संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दिया। इस हड़ताल से चक्का जाम की स्थिति पैदा हो गई, परंतु पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए संभाल लिया। जिला आटो संघ के अध्यक्ष राकेश एवं ई आटो रिक्शा संघ के जिला अध्यक्ष गौरी पटवा का कहना है कि चांपा स्टेशन में बस चलने के कारण सभी यात्री बस में ही चले जाते हैं।
जिसके कारण हम आटो चालकों को सवारी और यात्री नहीं मिल पाता। जिसके कारण हमारे आटो चालक भाइयों के सामने परिवार और रोजी-रोटी की समस्या सामने आने लगी है। हमारे जीवन यापन का यही एकमात्र सहारा है। दूसरा और कोई विकल्प नहीं है। जिसके कारण प्रशासन को हमारी बात माननी पड़ेगी। किस्त में आटो लेकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, परंतु बस के चलने से सारे यात्री बस में ही चले जाते हैं। जिसके कारण हमें कोई सवारी नहीं मिलता।
अतः आज आटो की किस्त तक जमा नहीं कर पा रहे हैं जबकि बस को बस स्टैंड से सवारी लेकर चलना चाहिए ना कि रेल्वे स्टेशन से। प्रशासन को इस बात की जानकारी भी है फिर भी हमने अपनी ओर से प्रशासन को हड़ताल की जानकारी दे दी है। प्रशासनिक अधिकारीयों और पुलिस अधिकारियों द्वारा आटो संघ के पदाधिकारीयो से इस समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद प्रशासन ने आटो संघ चालकों की समस्या का समाधान करते हुए हड़ताल को समाप्त कराया गया। जिसके बाद सभी आटो चालक फिर से अपने काम पर लौट गए।