पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद चांपा परिवार ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
153


चांपा। पर्यावरण सामान्य जनजीवन के बहुत उपयोगी है। जिसे सहेजकर रखने शासन प्रशासन हमेशा कुछ अनोखी पहल करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में स्थित एसटीपी परिसर में एक पेड मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद चांपा के सभी जनप्रतिनिधि, तहसीलदार प्रशांत पटेल, सीएमओ भोला सिंह ठाकुर, ईई योगेश राठौर सहित पालिका के समस्त कर्मचारी, स्वच्छता दीदी की उपस्थिति में पौधा लगाकर उसे सहेजने और संवारने की शपथ ली गई। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। अपने आसपास खाली स्थानों में एक पेड अवश्य लगाएं। जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रदुषण मुक्त पर्यावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here