
वासु सोनी चांपा। स्कूल प्रवेशोत्सव को लेकर जिले के सभी स्कूलों में बच्चों का स्वागत अभिनंदन कर प्रसाद बांटकर किया गया। जहां शासकीय नवीन कन्या प्राथमिक शाला चांपा में वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजय सोनी ने छोटे छोटे बच्चों को गणवेश, पुस्तक वितरण और मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया। वहीं पार्षद संजय सोनी ने गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए अपने स्वयं के खर्च से कुलर भेंट किया। जिससे स्कूल के बच्चों में खुशी का वातावरण दिखा। पार्षद संजय सोनी के इसी तरह अनेक जनहितैषी कार्यों को देख लोग भूरी भूरी प्रशंसा भी करते है। बच्चों के स्कूल प्रवेश के दौरान प्रधानपाठिका श्रीमती दीपमाला सराफ, श्रीमती बिरस्पति पाटले सहायक शिक्षक सहित मोहल्ले के लोग उपस्थित थे। प्रवेश उत्सव के बाद सभी बच्चों को पूड़ी हलवा का वितरण भी किया गया।


