छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार प्रसार के लिए विशेष पत्रकारों को आमंत्रित करते है जनसंपर्क कंपनी के कर्मचारी, गिफ्ट में देते है खराब सामान…

0
125

वासु सोनी चांपा। एक ऐसा जनसंपर्क कंपनी जिसके कर्मचारी जो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रचार प्रसार के लिए कुछ लोगों के साथ सम्पर्क कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों को प्रचार प्रसार के लिए सिर्फ प्रिंट मीडिया का ही भरोसा है। ऐसा आर्चर पब्लिक रिलेशन के कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में प्रचार प्रसार के लिए किया जाता है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रचार प्रसार भी आर्चर पब्लिक रिलेशन के कर्मचारियों द्वारा अपने निजी पत्रकारों को बुलाकर किया जाता है। वहीं आर्चर पब्लिक रिलेशन के कर्मचारी द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले पत्रकारों को व्यवहार के रूप में गिफ्ट भी दिया जाता है लेकिन गिफ्ट ऐसा कि देखते ही दांतों तले उंगलियां दब जाए। गिफ्ट के अंदर सामान खराब या बंद रहता है। साथ ही गिफ्ट के अंदर डिब्बा किसी अन्य समान का और सामान कुछ और निकलता है। हालांकि आर्चर पब्लिक रिलेशन के कर्मचारी अपने आप को एक वरिष्ठ पत्रकार की श्रेणी में रखते है वहीं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोगों को चुना लगाने का काम बखूबी करते नजर आते है। बहरहाल अब देखना ये है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कर्ता धर्ता इनसे बच पाते है या छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार प्रसार की लुटिया डुबाने का श्रेय भी इन्हें ही मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here