अब जिले के सराफा व्यवसायियों को रखना होगा सोना/चांदी बेचने वालो का रिकार्ड

0
224

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आम सभा एवं ज्वेलर्स/सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन आनंदम निधिवन रिसोर्ट, अमरताल अकलतरा में राज्य स्तरीय बैठक 22 जून 2025 को रखा गया था। जिसमें सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) को सुरक्षा संबंधी गाईड लाईन देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय शामिल हुए जिसके द्वारा सराफा एसोसिएशन के सदस्यों को आवश्यक गाईड लाईन देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, सराफा ब्यापारियो को बताया गया की अपने अपने ज्वेलर्स दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, लॉकर को मजबूत रखने एवम अच्छी तरह से रखे, मजबूत शटर (दरवाजा), सायरन की व्यवस्था रखने हेतु, आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तथा संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी रखने, यदि संदिग्ध लगता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने। बाजार में दुकान लगाने के लिए अकेला न जावे एवम आते जाते समय कही पर न रुकें, इश्के अतिरिक्त यदि कोई जरूरतमंद व्यक्ति सोना, चांदी आदि जेवर बेचने के लिए आता है तो उनकी जानकारी आधार कार्ड, फोटो आदि पूर्ण पता की जानकारी रजिस्टर में संधारित करने की सलाह दी गई, जिसे सराफा एसोसिएशन ने स्वीकार किया। कार्यक्रम में जिले के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, अकलतरा विधानसभा विधायक राघवेंद्र सिंह, जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप एवं क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here