अनंत चतुर्दशी की भीड़ संभालते नजर आए गणेश पंडाल और निजी व्यक्ति, यातायात विभाग के कर्मी रहे नदारत तो वहीं चांपा पुलिस बल भी कुछेक जगह नजर आई…

0
90

वासु सोनी चांपा। नगर में गणेश उत्सव की धूम के बीच यातायात को लेकर लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गणेश उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी को लेकर नगर के आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में श्री गणेश प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचते हैं। जिसके लिए नगर में बैठाए गए गणेश पंडाल या निजी व्यक्तियों द्वारा प्रसाद वितरण का व्यवस्था की जाती है। आसपास के गांव के लोग सपरिवार श्री गणेश प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचते हैं। जिसके चलते नगर में भीड़ बहुतायात बढ़ जाती है। जिससे यातायात भी प्रभावित होता है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि नगर के थाने से पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाती है वहीं यातायात विभाग के द्वारा यातायात नियंत्रण को लेकर कहीं भी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी। नगर में कुछ घंटों के लिए यातायात को गणेश पंडाल और निजी व्यक्तियों को संभालना पड़ता है। जिसके चलते पंडाल और निजी व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं यातायात और पुलिस विभाग के कर्मी कहीं नजर तक नहीं आते। कुछेक स्थानों पर पुलिसकर्मी नजर आए तो वहीं उससे अधिक लोगों की भीड़ नजर आई।

बहरहाल अनंत चतुर्दशी पर लोगों ने प्रसाद वितरण का आनंद उठाया। श्री गणेश दर्शन करने पहुंचे कुछ लोगों जुबान से यह भी कहते सुना गया कि जिले के यातायात विभाग को कुछ काम नहीं हैघ् काम के समय आराम और आराम के समय काम बस यही काम बाकी रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here