पत्रकार हो तो क्या अड़ंगा लगाने आए हो… सब दस्तावेज सही हैं इसलिए राइस मिल खोल रहे…ग्रामीणों ने बिना मुआवजा मिले राइस मिल खोलने और गांव के ऊपर से बिजली तार ले जाने पर आपत्ति जताई…

0
164

वासु सोनी जांजगीर चांपा। पीथमपुर से लगे ग्राम उदयबन के पास स्थित ग्राम देवरहा में रोड के किनारे बन रहे राइस मिल का मामला तुल पकड़ने लगा है। हालांकि इस मामले में राइस मिल संचालक ममता राठौर पति रमेश राठौर के द्वारा अपने दस्तावेज सही होने का हवाला देते हुए सारे कार्य करवाने की बात कही जा रही है। वही ग्राम पंचायत उदयबन के लोगों ने ममता राठौर के द्वारा खोले जा रहे राइस मिल मामले में ग्रामीणों को होने वाले नुकसान के लिए मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिलने के कारण राइस मिल बंद करने की बात कही। दूसरी ओर राइस मिल संचालक के द्वारा बिजली विभाग से सांठ गांठ कर गांव के ऊपर से राइस मिल के लिए बिजली विभाग का तार ले जाने का विरोध करते नजर आए।

फोटो क्यों ले रहे हो, मुझसे अनुमति लिए हो क्या, पत्रकार हो तो कैसे, अड़ंगा लगाने आए हो…

देवरहा में बन रहे राइस मिल मामले में विरोध के बारे में जब पत्रकारों को पता चली तो वे इसका जायजा लेने मौके पर पहुंचे, जहां ममता राठौर पति रमेश राठौर के द्वारा के द्वारा बनाए जा रहे राइस मिल के पास पहुंचे, वहां तहसीलदार, पटवारी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। पत्रकारों ने राइस मिल परिसर और बन रहे जगह का फोटो लेना शुरू किया तब वहां उपस्थित राइस मिल संचालक ममता राठौर ने कहा किस से अनुमति लेकर फोटो खींच रहे हो, साथ ही इधर उधर की बातें भी करने लगी। फोटो ले रहे पत्रकार ने कहा राइस मिल जहां बन रहा है वहां शासकीय भूमि पर कब्जे की बात पता चली है जिसके कारण फोटो लिया जा रहा है। वहां उपस्थित पटवारी से जब इस बारे में जानना चाहा तो पटवारी ने मौखिक बताया कि रोड से लगे सामने का हिस्सा शासकीय भूमि है। लेकिन किस से पूछकर बाउंड्री बनाया गया है यह जानकारी नहीं है। वहीं अचानक पहुंचे बन रहे राइस मिल संचालक ममता राठौर के पति रमेश राठौर ने पत्रकार से कहा कि अड़ंगा लगाने आए हो क्या? जिससे यह साफ स्पष्ट हो जाता है कि बेजा कब्जा कर राइस मिल का निर्माण किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा मुआवजा अभी तक नहीं दिया, बिजली का तार गांव से नहीं ले जाने देंगे…

उदयबन गांव के ग्रामीणों ने कहा कि खेती कर अपना जीवन यापन करने का कार्य करते है। ममता राठौर राइस मिल संचालक के द्वारा खेत में होने वाले नुकसान के लिए मुआवजा देने की बात कही गई थी। जो अभी तक नहीं दी गई है। वही उनके द्वारा गांव के ऊपर से बिजली का तार ले जाया जा रहा है जो गलत है। राइस मिल संचालकों द्वारा अधिकारियों से सांठ गांठ कर गांव और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जो ग्रामीण कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब

ममता राठौर पति रमेश राठौर के द्वारा गांव देवरहा में खोले जा रहे राइस मिल मामले में गांव पहुंचे पत्रकारों ने ग्रामीणों से सवाल किया जिसका जवाब उन्होंने दिया। लेकिन राइस मिल संचालकों से जब इस बारे में उनका पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया। दूसरी ओर जांच करने पहुंचे अधिकारी ने भी लॉ एंड ऑर्डर की बात कहते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

फिलहाल गांव और ग्रामीण की भावनाओं से खिलवाड़ कब तक और कौन करेगा ये देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here