हनुमान धारा पर्यटन स्थल में मिट्टी खोदाई के लिए वनमण्डल विभाग मौन…आखिर किन कार्यों के लिए हुआ मिट्टी का उपयोग…वैध या अवैध जांच करेगा कौन…

0
129

वासु सोनी चांपा। नगर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुमान धारा में वन विभाग के नाक के नीचे से मिट्टी की खोदाई कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि किसी ने इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दिया। मामले में हनुमान धारा पर्यटन स्थल को खोदकर मुरूम नुमा मिट्टी निकाल कर ले जाने और वहां लगे पेड़ो को मिट्टी निकालने के लिए उखाड़ कर फेक दिया गया है। जिस पर चांपा वनमंडल के द्वारा शायद ही जानकारी ली गई होगी? वहीं मौके पर हनुमान धारा पर्यटन स्थल से कई स्थानों को खोदकर गड्ढा बना दिया गया है। वहां से मिट्टी निकालते समय कई पेड़ों को भी रौंद दिया गया है।

आखिर किन कार्यों के लिए खोदी गई मिट्टी?

नगर का एकमात्र पर्यटन स्थल हनुमान धारा पिकनिक स्पॉट के रूप में विख्यात है। जहां पेड़ पौधों की बहुतायत मात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ साथ वायुमंडल के लिए भी बहुत ही लाभदायक है। लेकिन किसी अज्ञात के द्वारा हनुमान धारा पर्यटन स्थल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह सब किया जा रहा है तो दूसरी ओर वनमण्डल का मुख्य कार्यालय चांपा में स्थित है। जिससे सहसा यह प्रतीत होता है कि आखिर वनमण्डल के अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति इतने उदासीन क्यों है? क्या अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस मामले में विभागीय जांच की जा रही है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here