देखें वीडियो : शिक्षा विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में शराबी कर्मचारी, आखिर कौन है ये व्यक्ति जो नशे की हालत में जांजगीर चांपा आबकारी विभाग के एक कमरे की शान बढ़ा रहा…

0
240

वासु सोनी जांजगीर चांपा। जिले का आबकारी विभाग कारनामों से भरा पड़ा है। एक ओर आबकारी के सुस्त रवैए के चलते जिले में अवैध शराब की बाढ़ सी आ गई है तो वहीं दूसरी ओर आबकारी कार्यालय के एक कमरे में शराब के नशे में कोई व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी छुट्टी होने के कारण मिल पाना सम्भव नहीं था। लेकिन आबकारी विभाग में ये कौन है जो आबकारी विभाग के कमरे में बेसुध होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। जिले का आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का काम करती है लेकिन जांजगीर चांपा जिले का आबकारी विभाग कार्यालय खुद ऐसी हरकतों का शिकार है? क्या आबकारी विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी है या वे भी छुट्टियों का आनंद ले रहे है?

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे जांजगीर चांपा जिले के आबकारी विभाग के कमरे में एक व्यक्ति नशे की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। लेकिन यह कह पाना संभव नहीं है कि ये बाहरी व्यक्ति हैं या आबकारी विभाग का कर्मचारी है। हालांकि शाम के समय आबकारी विभाग के कमरे में इस तरह से जमीन पर नशे की हालत में पड़े रहा किसी कर्मचारी की ओर इशारा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here