
चांपा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्था है, यह संस्था विश्व ने शांति, एकता एवं विश्व बंधुत्व स्थापित करने के कार्य 145 देशों में 9 हजार सेवा केंद्रों के माध्यम से सतत रूप से कर रही है। इसी तारतम्य में संस्था के मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से राजयोगी तपस्वी ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी का चांपा में आगमन हो रहा है। जहां वे अपने दिव्य उद्बोधन से जांजगीर चांपा जिले के अनेक विद्यालय, महाविद्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान, पुलिस थाना, जेल, मिलिट्री कैंप, ऑफिसर्स, सामाजिक क्लब, युवा एवं पब्लिक को तनाव मुक्त, नशा मुक्त, क्रोध मुक्त बनाने, व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक जीवन शैली आदि विषयों पर संबोधित कर हजारों लोगों को लाभान्वित करेंगे। वहीं राजयोगी तपस्वी ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी 27 नवंबर की सुबह कोरवा पर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेंटर में मुरली क्लास लेंगे। तत्पश्चात वे कोरबा रोड में ग्राम कोथारी पहुंच वहां शासकीय स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। दोपहर 12 बजे जांजगीर के खोखरा रोड में स्थित जिला जेल में कैदियों को अपराध मुक्त बनने का पाठ पढ़ाएंगे। दोपहर 3.45 बजे सिवनी के शासकीय स्कूल के बच्चों को नैतिक शिक्षा सहित आध्यात्म की जानकारी प्रदान करेंगें। शाम 6.30 बजे चांपा कोटाडबरी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड संस्था में कर्मचारियों को सकारात्मक जीवन शैली, तनावमुक्त जीवन, नशा मुक्त आदि विषयों पर संबोधित करेंगे। वहीं 28 नवंबर की सुबह 9.15 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में बच्चों को ईश्वरीय ज्ञान सहित नैतिक शिक्षा एवं अन्य विषयों पर संबोधित करेंगे।

