
जांजगीर चांपा। कोर्स स्क्वायर इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा कंप्यूटर कोर्स सहित अनेक शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है। वहीं संचालित पाठ्यक्रम में अंजनेया यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शक्ति कुमार साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित अंजनेया यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. जयेंद्र नारंग तथा एडमिशन डायरेक्टर संदीप जाधव का कोर्स स्क्वायर इंस्टीट्यूट में आगमन हुआ।
जहां उन्होंने कोर्स स्क्वायर की सभी शाखाओं के हेड एवं संपूर्ण टीम से मुलाकात कर आगामी प्रवेश प्रक्रिया, विश्वविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की तथा संस्थान की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की। कोर्स स्क्वायर परिवार ने अंजनेया यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर और एडमिशन डायरेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

