चांपा स्टेशन के जीआरपी थाने के बगल बने दिव्यांग पार्किंग से वरिष्ठ टिकट निरीक्षक की बाइक चोरी… जिम्मेदारी किसकी, सभी बना रहे बहाना? असुरक्षित चांपा रेलवे स्टेशन?

0
50

वासु सोनी चांपा। नगर के सुप्रसिद्ध स्टेशन में ऐसा चोरी का मामला आया है जहां अन्य लोगों के साथ अब कर्मचारियों का वाहन भी सुरक्षित नहीं है? चांपा स्टेशन परिसर में जीआरपी थाने से लगे दिव्यांग पार्किंग परिसर से बाइक चोरी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन चांपा में बीती शाम जीआरपी थाने के बगल बने दिव्यांग पार्किंग परिसर से रेलवे कर्मचारी वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अनुराग साहू का बाइक चोरी हो गया। अनुराग साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी करने चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां दिव्यांग पार्किंग परिसर के एक किनारे पर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर ड्यूटी पर चले गये। शाम करीबन 5 बजे जब वे ड्यूटी समाप्त कर घर जाने निकले तब पार्किंग परिसर से उनकी बाइक गायब दिखी। तब अनुराग साहू ने इसकी सूचना जीआरपी थाने में दी। जीआरपी के साथ मिलकर आसपास देखने और पता करने के बाद भी बाइक की जानकारी नहीं मिली।

जवाबदारी किसकी? 

चोरी की सूचना के बाद सभी एक दूसरे कर्मचारियों पर आरोप प्रत्यारोप करते नजर आए। एक तरफ रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई तो दूसरी ओर जीआरपी यह कहते फिर रही है कि आवेदन दे दीजिये, वहीं बाइक बिना लॉक किए क्यों खड़ी किए थे। अब समझ यह नहीं आ रहा कि सभी जिम्मेदार नागरिक या जनता उठाने लगे तो जीआरपी कर्मचारियों की जरूरत किसे होगी?

स्टेशन का वेंडर पकड़ो, कुली सही काम कर रहे?

स्टेशन में कई मामले ऐसे है जो समझ से परे है। एकतरफ जीआरपी थाने के बगल से बाइक चोरी हो जा रही तो वहीं दूसरी ओर पटरी पार कर रहे कुली पर कार्रवाई किसी ने नहीं की? अब आरपीएफ की कार्यशैली भी सोच से परे है, स्टेशन के अंदर अवैध वेंडर पर कार्रवाई लेकिन पटरी पार कर रहे कुली को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे चांपा स्टेशन आने जाने वाले प्रत्येक नागरिक यही सोच रहे है कि आखिर ये सब चल क्या रहा है?

बहरहाल रेलवे स्टेशन चांपा में जोन के अधिकारी कर्मचारियों के निरीक्षण के बाद भी ऐसे हालात होना, रेलवे प्रशासन और राज्य प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों पर सवाल खड़ा कर रहे है। अब देखना यह है कि कार्रवाई होगी या हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here