चांपा रेलवे स्टेशन में वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम या मजाक…स्कूली बच्चे से भरा पंडाल, बच्चे रहे भूखे, प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के समय खाली रहा पंडाल, दिखे रेलवे के अधिकारी कर्मचारी, रेलवे ठेकेदार और भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सदस्य

0
84

वासु सोनी चांपा। अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकसित योजना अंतर्गत चांपा स्टेशन सहित लगभग छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि वर्चुअल उद्घाटन के लिए रेलवे विभाग की ओर से लगभग करोड़ रुपए खर्च कर व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें भी कार्यक्रम के दौरान अनेक अव्यवस्थाएं दिखी।

डोम के पीछे गंदगी का अंबार

एक ओर रेलवे विभाग द्वारा पुनर्विकसित योजना के तहत कार्यक्रम कराए जा रहे थे, जिसके लिए भव्य डोम बनाया गया था लेकिन डोम के पीछे गंदगी का अंबार लगा था। शायद रेलवे के अधिकारियों द्वारा गंदगी छुपाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया होगा? एक तरफ देश के प्रधानमंत्री साफ सफाई को लेकर अलख जगाने निकले है तो वहीं दूसरी ओर रेलवे के अधिकारी कर्मचारी उसी की धज्जियां उड़ाते नजर आए?

स्टेज के सामने रेल कर्मचारी और ठेकेदारों की भीड़

एक ओर कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल रूप में किया जाना था तो वहीं स्टेज के सामने लगे सोफे में वीवीआइपी, वीआईपी मीडिया के लिए स्थान रखा था। जिसमें भी जनप्रतिनिधि के साथ मीडिया के स्थान में भी रेल कर्मचारी और जनप्रतिनिधि का कब्जा था। साथ ही रेल कर्मचारी और रेलवे में काम करने वाले ठेकेदारों की भीड़ स्टेज़ के सामने खड़ी हो गई थी। जिसके कारण पीछे बैठने वालों को स्टेज ही नहीं दिख रहा था।

स्कूली बच्चों और भाजपा के सदस्यों से भरा दिखा पंडाल, बाकी समय खाली रही कुर्सियां

कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। जिसके कारण स्कूल के सभी बच्चों को लाया गया था जहां पंडाल स्कूली बच्चों से भरा रहा। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी बच्चे चले गए। स्कूल से बुलाए गए बच्चों के लिए कुछ खाने की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। जिससे बच्चे परेशान दिखे। वही भाजपा के सदस्यों से पंडाल कुछ समय भरा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here