एलिगेंट पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

0
5

चाम्पा। एलिगेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित चाम्पा बिर्रा रोड स्थित एलिगेंट पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक रुखसाना बानो नें विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि आप सभी घरों में मोबाइल चलाते हैं लेकिन किसी भी अनजान लिंक को आपको ओपन नहीं करना चाहिए और अननोन व्यक्ति के वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई ओटीपी उपयोग या साझा ना करें। विद्यार्थियों को अनावश्यक मोबाइल चलाने या बेफिजूल वीडियो न देखने की सलाह भी उन्होंने दी। उन्होंने कहा यदि कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं तो घबराना नहीं है बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक व्योमेश लिल्हारे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रचलन से हुआ। कार्यक्रम में एलिगेंट वेलफेयर सोसाइटी के नागेंद्र गुप्ता, विवेक शर्मा, विकी मनमानी, प्रकाश अग्रवाल, अनिल सोनी सहित स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सोनी एवं समस्त शिक्षिकाएं, बच्चे उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here