अवैध पटाखों से भरे कार्टून घूम रहे चांपा की गलियों में, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं थाना स्टाफ मौन… करोड़ो के अवैध पटाखे कार्रवाई जीरो… कही अधिकारी कर्मचारी के पास तो नहीं पहुंच गए कार्टून…

0
33

 

वासु सोनी चांपा। दीपावली अब कुछ ही दिन शेष है लेकिन अवैध पटाखों की जानकारी और कार्रवाई नगर में जीरो है? नगर की जनता सोच रही है कि कहीं अधिकारी और कर्मचारी के यहां तो अवैध पटाखे नहीं पहुंच गए होंगे?

आपको बता दें कि दीपावली के लिए नगर के भालेराव मैदान में लगभग 50 से अधिक स्टाल लगाए जाते है लेकिन नगर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और पुलिस विभाग को यह भी नहीं पता कि कितनी मात्रा में पटाखों के लिए लाइसेंस दिया जाता है? जिसकी जांच करने नगर के अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे है? वहीं जानकारी के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के मुंह देखने मजबूर नजर आ रहे है? अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शशि चौधरी से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने इसकी जांच करवाने संबंधित बात कही थी जिसे आज 15 दिन से भी ऊपर हो चुके है? शायद अवैध पटाखों की जांच करने जिले में कोई भी ईमानदार अधिकारी कर्मचारी नहीं बचे हुए है।

थाने से महज चन्द कदम दूर लाखों के पटाखे?

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार थाने से महज चन्द कदम दूर लाखों के पटाखे होने की बात सामने आ रही है बावजूद पुलिस विभाग के किसी अधिकारी कर्मचारी के पास इतना समय नहीं की उन्हें ढूंढकर कार्रवाई कर सके?

शहर के अंदर लाखों के पटाखे?

वही शहर के अंदर भी लाखों रुपए के बारूद रूपी पटाखे रखे होने की जानकारी सामने आ रही है लेकिन पुलिस और प्रशासन अपनी आंख मूंदकर ऐसे लोगों को खुला संरक्षण दे रहे है? जिसके चलते कभी भी बड़ी घटना हो सकती है?

क्यों नहीं हो रही जांच, क्या मुखबिरी हो गई कम? 

चांपा नगर में पटाखों का इतिहास देखे तो बारूद के ढेर पर आम जनता बैठे होते है। त्योहार के मौके पर अवैध पटाखों का ढेर नगर में जमा हो जाता है? ज़रा सी गलती और नगर में धमाकों की डरावनी सी गूंज सुनाई दे सकती है? कई स्थानों पर पूर्व में घटना भी घटित हो चुकी है।

बहरहाल नगर के संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपनी जेब गर्म करने और नगर को बारूद के ढेर में छोड़ने आमादा नजर आ रहे है। दीपावली पर्व पर लगभग नगर में 50 से अधिक पटाखे की दुकानें लगाई जाती है लेकिन पटाखों की जानकारी के लिए अधिकारी कर्मचारी अनभिज्ञता जाहिर करते नजर आ रहे है? जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो अवैध पटाखे अधिकारी कर्मचारी के घरों की शोभा बढ़ा रहे है? अब देखना यह है कि नगर सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी दीपावली के पहले कार्रवाई कर पाते है या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here