जिले का निष्क्रिय खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, बिना शिकायत नहीं कर पा रहे जांच और कार्रवाई, हो सकती है ईडी और भ्रष्टाचार निरोधक में शिकायत…

0
9

 

वासु सोनी चांपा। जांजगीर चांपा जिले में लगातार खाद्य सामग्रियों का दुकान लगातार खुलते जा रहा है लेकिन उन दुकानों के खाद्य और पेय पदार्थों की जांच की जिम्मेदारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की होती है, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ शिकायतों का इंतजार करते कार्यालय में बैठे रहते है? उनका मानना है कि जब तक शिकायत नहीं होगी कोई भी अधिकारी और कर्मचारी जांच करने किसी भी दुकानों में नहीं जाएगा?

जांच रिपोर्ट क्यों नहीं करते सार्वजनिक? 

जांजगीर चांपा जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपनी जेब गर्म करने की कोशिश me लगे रहते है? कई वर्षों से जांजगीर चांपा जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जांच करने पहुंचते तो है लेकिन जांच रिपोर्ट कभी आती ही नहीं है? क्या कोई जादूई जिन्न है जो खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा ली गई खाद्य समाग्री की जांच रिपोर्ट गायब कर दे रहा है या फिर अधिकारी कर्मचारी ही रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करना चाहते है?

खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से नहीं आते बाहर?

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी शायद ही अपने कार्यालय से कभी बाहर आते होंगे? जिस तरह से जिले में खाद्य सामग्री की दुकान लगातार खुलते जा रही है, उन्हें पता है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन कभी अपने कार्यालय से बाहर नहीं आते। जिसके चलते उन्हें किसी अधिकारी कर्मचारी के जांच पर आने का खतरा महसूस नहीं होता? खाद्य सामग्रियों की जांच नहीं करने से खाद्य सामग्रियों को बेचने वाले लोगों के हौसले बुलंद है वही कभी कभार किसी ने शिकायत कर भी दी तो अधिकारी कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति के लिए अवश्य पहुंचते है कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा जारी रहता है?

बहरहाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सम्पत्तियों की जांच की जाए तो कई ऐसे खुलासे सामने आ सकते है जिनकी किसी ने उम्मीद भी ना की हो? अब देखना यह है कि जिले कलेक्टर इस विषय में कुछ कार्रवाई करेंगे या खाद्य सामग्री बेचने वालों को हमेशा के लिए अभयदान मिलेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here