खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी क्यों छुपा रहे कार्रवाई की जानकारी… चांपा के मिठाई दुकान में पहुंचे थे खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, क्या बिना कार्रवाई किए चले गए? 

0
12

 

वासु सोनी चांपा। जांजगीर चांपा जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसी शिकायत पर कार्रवाई करने चांपा बरपाली चौक स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान पहुंचे थे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बिना किसी शिकायत के कुछ कार्रवाई करने ही नहीं पहुंचते? वही किसी उपभोक्ता की शिकायत पर अधिकारी कर्मचारी चांपा स्थित मिठाई दुकान तो पहुंचे लेकिन कार्रवाई क्या की इसकी जानकारी सार्वजनिक करना मुनासिब नहीं समझ रहे। क्या जनता की जान के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी खिलवाड़ करना चाह रहे है? आखिर जानकारी सार्वजनिक करने विभाग के अधिकारी को दिक्कतें क्या है? क्यों खराब खाद्य पदार्थ की जानकारी अधिकारी कर्मचारी छुपाना चाह रहे है? कही मिठाई दुकान संचालक से सांठ गांठ तो नहीं की जा रही है? ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी देना नहीं चाह रहे है?

बहरहाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और जिल के उच्च अधिकारियों का संरक्षण जनता के बीच किसी ना किसी की जान अवश्य लेना चाह रहे होंगे? आखिर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी संज्ञान क्यों नहीं लेना चाह रहे है? कई बार समाचार की सुर्खियों बनने के बाद भी क्या विभाग के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपनी ही जेब गर्म करना चाह रहे है? अब देखना यह है कि जिले के कलेक्टर इन मामलों की जांच करवा पाते है या यह मामला भी ठंडे बस्ते के साथ गर्म जेब में चला जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here