बारूद के ढेर में नगर, फिर भी अधिकारी कर्मचारी मौन… क्या अधिकारी कर्मचारी द्वारा नगर को उड़ाने की साजिश? क्यों नहीं कर पा रहे जांच? क्या बिना नियम के सज रहा 50 से अधिक पटाखा स्टाल? 

0
11

वासु सोनी चांपा। हर साल की तरह इस साल भी बिना नियम के पटाखा दुकानों को सजाया जा रहा है? आखिर कितनी राशि बांटने के बाद बिना नियम के स्टाल सजाया जा रहा है? नगर के अधिकारी इसे सार्वजनिक करने क्यों घबरा रहे है? भालेराव मैदान के पटाखा स्टाल अगर नियम से बने हुए है तो इसकी नियम की रूपरेखा और निर्देशिका संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है?

नगर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शशि चौधरी से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने व्हाट्सअप्प चैट के माध्यम से बताया कि साल 2014-15 के नियम के अनुसार 500 किलोग्राम तक पटाखे रखे जा सकते है लेकिन यह नहीं बताया गया कि एक व्यक्ति के द्वारा इतना पटाखा रखा जाएगा या पूरे नगर के लिए इतने पटाखों की अनुमति रहेगी?

कई कार्टून अवैध पटाखे घूम रहे सड़कों में, कई अवैध कार्टून मकानों में भंडारित…

चांपा नगर में कई कार्टून अवैध पटाखे या तो सड़कों में घूम रहे है या तो यत्र तत्र मकानों में भंडारित है, जिसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी जानकारी नहीं मिलने के हवाला दे रहे है? जहां जिले के अन्य थानों में लाखों के अवैध पटाखे जप्त हो रहे है तो वहीं चांपा थाने में मात्र कुछ हजार रुपयों की कार्रवाई की गई है?

करोड़ो का अवैध पटाखा कारोबार, कौन कौन हुए मालामाल? 

चांपा नगर की बात करें तो अवैध पटाखा आखिर लाता कौन है? लगभग सभी पटाखा व्यापारियों के पास लाइसेंस है, जिसके हिसाब से सभी पटाखा बेच सकते है लेकिन अवैध पटाखा कहां से और कौन लाता है इस चीज की जानकारी किसी अधिकारी कर्मचारी को नहीं है? शायद अधिकारी कर्मचारी इन बातों की छुपाकर रखना चाहते है? वही नियमों की जानकारी भी शायद इनके पास मौजूद हो, जिस कारण नियमों की पारदर्शिता भी छुपाई जा रही है? इससे यह प्रतीत होता है कि करोड़ो के अवैध कारोबार में कई लोग मालामाल हो चुके है?

बहरहाल दीपावली को अभी कुछ दिन शेष है और अधिकारी कर्मचारियों द्वारा क्या क्या बहाने सामने आने वाले है। वही अन्य सोशल मीडिया और समाचारों में भी भालेराव मैदान में सज रहे बिना नियम के स्टाल के समाचार प्रकाशित हो रहे है? अब देखना यह है कि कार्रवाई होगी या यह मामला किस स्तर में दबाया जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here