परशुराम जन्मोत्सव पर दूसरे दिन ज़रूरतमंद लोगों के लिए किया गया रक्तदान, जिला अस्पताल में 51 यूनिट रक्तदान कर मनाया गया कार्यक्रम 

0
253

बिलासपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय में समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुसेना द्वारा ब्राह्मण युवा आयाम के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 यूनिट रक्तदान किया गया। किया गया रक्तदान ज़रूरतमंद लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के काम आएगा. भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सार्थक करने के लिए समाज द्वारा विविध प्रकार के सामाजिक- सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे है,जिसके तहत अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आज के शिविर में समग्र ब्राम्हण ब्राह्मण समाज के डॉ प्रदीप शुक्ला,चंद्रप्रकाश बाजपेयी,अरविंद दीक्षित,प्रभात मिश्रा, रूपचंद शास्त्री, डॉ विवेक बाजपेई, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशांत शुक्ला, अंकित गौरहा,ब्राह्मण युवा आयाम अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, डॉ क्रांति शास्त्री, रतिन्द्र उपाध्याय, कमलेश दुबे, शिवा मिश्रा, अभिनव पाठक, अभिषेक चौबे, पियूष शुक्ला, आशुतोष मिश्र, श्रेष्ठ पाठक, पवन तिवारी, हर्ष तिवारी, डॉ सी बी मिश्रा, दीपेश अवस्थी, अमित कुमार शर्मा, विनय शुक्ला, भृगु अवस्थी, दीपक तिवारी, अनुग्रह टूटू मिश्रा, आदित्य शुक्ला, टिकेस्वर मिश्रा, अभिषेक दुबे, अनुभव शुक्ला, ऋषभ चतुर्वेदी, अंचल दुबे, सिद्धार्त पाण्डेय, सुमित तिवारी, महर्षि बाजपेई, वेदांत शुक्ला, रतन तिवारी ,प्रतिक तिवारी, आयुष तिवारी, मनीष शर्मा, ललित तिवारी, महिला विंग से डॉ वीणा तिवारी, सीमा पाण्डेय, चेतना,अभिषेक तिवारी,अनीश तिवारी,सौरभ तिवारी समेत बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहें।

आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम,23 को शोभायात्रा 

21 अप्रैल को पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में समाज की महिला संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,22 अप्रैल को कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के भवन में भगवान परशुराम जी की पूजा और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 23 अप्रैल को परपंरा अनुसार शीतला माता मंदिर दयालबंद से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसका पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में धर्मसभा के रूप में समापन होगा। इस अवसर पर धर्मसभा में आशीर्वचन देने प्रमुख रूप से राजस्थान से संयुक्त धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगाचार्य आचार्य श्री राजेश्वर महराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

22 को सुबह निकलेगी प्रभातफेरी

22 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जो हरदेव लाल मंदिर गोलबाजार से सिद्ध हनुमान मंदिर अंतुलाल पेट्रोल पंप तक निकलकर वापस हरदेव लाल मंदिर में समाप्त होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here