एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, दीपका थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में

0
365

कोरबा। एसईसीएल कर्मी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.. दरअसल दीपका थाना अंतर्गत ऊर्जा नगर क्वार्टर नंबर 7 में रहने वाले जगजीवन रात्रे एसईसीएल गेवरा में कैटेगरी 1 पर पदस्थ है.. बीती रात 2 बजे जगजीवन के परिचित कुछ लोग घर पहुंचे हुए थे जिसके बाद उन्होंने जगजीवन पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया..

इस दौरान जगजीवन की पत्नी और 2 बच्चों ने कमरे में छुप कर अपनी जान बचाई.. आरोपियों के वहां से निकल जाने के बाद मृतक की पत्नी ने फोन कर आधी रात को पुलिस को सूचना दी.. सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची है जहां डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर आरोपियों की तलाश जा रही है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here