रफ्तार ऐसी की ले ली बच्ची की जान, एक बच्ची घायल, बिलासपुर सीपत रोड के गुड़ी गांव की घटना, पुलिस जुटी जांच में 

0
258

बिलासपुर। गुरुवार की सुबह बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर लौट रही 2 बच्चियों को पीछे से ठोकर मारते हुए फरार हो गया है, घटना एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है वही दूसरी बच्ची घायल है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सीपत बस स्टैंड गुड़ी की है जहाँ प्रमोद रात्रे की 14 वर्षीय पुत्री सिमरन रात्रे और उसके छोटे भाई अशोक रात्रे की पुत्री दिव्या रात्रे जो राशन दुकान की ओर से पैदल सड़क किनारे अपने घर लौट रहे थे, तभी बस स्टैंड गुड़ी पीपल पेड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद कलर की इर्टिगा कार ने दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया, कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार की ठोकर लगते ही 14 वर्षीय सिमरन हवा में उछल कर सड़क पर गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई,

वही दिव्या सड़क से दूर जा गिरी जिसे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुँचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिन्होंने बताया कि कार चालक वाहन सहित फरार हो गया है, वही पास लगे सीसीटीवी फुटेज में यह दुर्घटना कैद हो गई है, जिस आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार का चालक के खिलाफ धारा 337 – IPC, 279-IPC, 304- A-IPC के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here