कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन, रेलवे प्रशासन के छूटे पसीने, रेल्वे पुलिस के साथ सिविल पुलिस की लगाई गई ड्यूटी

0
292

बिलासपुर। बुधवार को कांग्रेस का प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन हुआ। बिलासपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता रेल रोकने रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। कांग्रेसियों ने कहा कि, रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध है। आंदोलन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे।

रेल रोको आंदोलन के दौरान प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में एकत्रित होकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की रणनीति बनाई। इस आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन यातायात बाधित हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरपीएफ के साथ ही पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here