बिलासपुर से सीपत रोड में लगा बेतरतीब जाम, सुबह से हुई ट्रक खराब के चक्कर में दिनभर लगा रहा सीपत रोड में जाम

0
342

बिलासपुर। सीपत के पास स्थित हिंद एनर्जी का एक ट्रक मटियारी मोड़ के पास खराब हो गया। जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहनों की लंबी लाइन के बीच शासकीय वाहन, पुलिस जीप, एंबुलेंस सहित तमाम छोटे बड़े वाहनों की लाइन लगी हुई है। व्यवस्था सुधारने कोई भी जहमत नहीं उठा रहा। ना ही कोई शिकायत कर रहा और ना ही कोई व्यवस्था सुधारने पहुंच रहा। धीरे धीरे घंटो लगी वाहन की लाइन आगे बढ़ रही है। आने वाले चुनाव के मद्देनजर शहरों में बड़े नेताओं का आना जाना लगा। जिनकी सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्था बहुत ही जरूरी है। जिसके चलते आम जनता को इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि जानकारी मिलने के बाद प्रशासन इस पर क्या कार्यवाई कर पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here