ब्रेकिंग: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

0
413

(वासु सोनी) मोहला मानपुर। चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या की खबर है। घटना मोहला मानपुर की बतायी जा रही है। भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है। घटना मोहला मानपुर के सरखेड़ा गांव की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर की गयी है। उसे दो से तीन गोलियां मारी गयी है। हालांकि ये खबरें अभी प्रारंभिक है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं औंधी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच में जुट गयी है। आपको बता दें कि मोहला मानपुर सहित 20 विधानसभा में पहले चरण में चुनाव होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here