नगर पालिका कटघोरा वार्ड 12 सरदार पटेल नगर की पार्षद शैल बाई आर्मो का भाजपा प्रवेश

0
327

(वासु सोनी) कटघोरा। नगर पालिका कटघोरा स्थित वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद शैल बाई आर्मो एवं उनके पति कमलेश आर्मो छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सदस्यता लिए हुए थे। जो आज अपनी पार्टी जिससे वे चुनाव जीते थे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा राजकुमार अग्रवाल के समक्ष भाजपा में पुनः घर वापसी किये। उनका कहना था कि जब से वे कांग्रेस में गये है उनको घुटन सा महसूस हो रहा था।

आज अपनी मातृ पार्टी में पुनः प्रवेश कर बहुत अच्छा अहसास हो रहा है। उनके साथ उनके पति कमलेश आर्मो शहर कांग्रेस महामंत्री कटघोरा ने भी भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, मंडल महामंत्री अभिषेक गर्ग, राजेन्द्र टंडन, सुनील खांडे, जय गर्ग, अक्षय गर्ग, अर्चना अग्रवाल, समंजित सिंग कटघोरा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here