देश और प्रदेश में लागू हुए तीन नए कानून को लेकर चांपा थाने में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एसपी ने दी जानकारी,

0
211

चांपा। देश और प्रदेश में 1 जुलाई से लागू हो रहे नवीन आपराधिक अधिनियम की जागरूकता के लिए सोमवार को चांपा थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और कानून के विषय विशेषज्ञों ने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसपी विनोद शुक्ला ने कहा कि नई प्रक्रिया के तहत काम करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एसपी ने बताया कि आज से देश भर में तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। देश के आपराधिक कानून में पहली बार इस तरह के परिवर्तन किए गए हैं। नए आपराधिक कानून की जानकारी के लिए आज जिले भर में जागरूकता शिविर लगाए गए हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों पत्रकारों के साथ आम लोगो को नए कानून के बारे में जानकारी दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here