शंकर नगर में आए दिन हो रही चोरी और लूटपाट, वार्ड की आक्रोशित महिलाएं पहुंची थाने

0
276
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

चांपा। शंकर नगर चांपा की महिलाएं चांपा थाना पहुंचकर शंकर नगर वार्ड 25 में घटने वाली घटनाओं को लेकर चांपा थाना प्रभारी को आवेदन सौंपी। वहीं महिलाओं ने कहा कि अगर चांपा थाना द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो उग्र आंदोलन की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।
कई दिनों से लगातार शंकर नगर में घटने वाली घटना को लेकर शंकर नगर वार्ड के लोगों में भय के साथ आक्रोशपन भी देखा जा रहा है। बीते 26 जून को हुए हत्या के मामले में अभी भी चांपा पुलिस के हाथ खाली है। यह बात समझ से परे है कि आखिरकार जांच टीम बनाने के बाद भी 14 दिन बीत जाने पर हत्यारों का पता नहीं लगाया जा सका। पुलिस अधिकारी बार बार यही राग अलापते नजर आ रहे हैं कि जांच जारी है।
बुधवार की सुबह शंकर नगर वार्ड की 50 से अधिक महिलाएं थाने पहुंचकर वार्ड में हो रहे चोरी, लुटपाट, हत्या की उचित जांच की मांग करने लगी। साथ ही थाना प्रभारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने की बात कही। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाती है या शंकर नगर वार्ड 25 के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here