एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने चांपा पहुंचे कलेक्टर, नगर पालिका परिषद द्वारा विवेकानंद उद्यान में किया गया पौधारोपण,

0
231

चांपा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। जहां देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने निवेदन भी किया है।
इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद चांपा के द्वारा लगभग 101 पेड़ लगाने के लिए मिलेट कैफे के आसपास क्षेत्र का चयन किया गया था। जहां कलेक्टर आकाश छिकारा, प्रशिक्षु आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी, डीएफओ प्रियंका पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ गोकुल राउटे, तहसीलदार पुलकित साहू, नगर पालिका परिषद चांपा सीएमओ भोला सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय थवाईत सहित समस्त पार्षद एवं पालिका के अधिकारी कर्मचारी ने मिलकर पौधरोपण किया।

जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा विवेकानंद उद्यान में वृक्षारोपण की व्यवस्था की गई है। जहां सभी अधिकारी कर्मचारियों और आम जन को एक पेड़ अपनी मां के नाम का लगाने कहा गया है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत उस पेड के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उठाने कहा गया है। उन्होंने यह बताया कि 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वन विभाग से मिलकर सभी लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 13 और 14 जुलाई को वन विभाग के द्वारा शहर के अंदर सभी लोगों को पौधे बांटे जाएंगे।
नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के इस अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक बनाने की दिशा में नगर पालिका की ओर से पहल की गई। जहां नगर के नागरिकों के साथ मिलकर नगर को हरा भरा बनाने कोशिश की जा रही है। पालिका के द्वारा गौरव पथ रोड स्थित विवेकानंद उद्यान में पौधरोपण किया गया है। जहां हर समय लोगों का आना जाना लगा रहा है। जिससे हर समय पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी आसान हो जाएगी।
प्रशिक्षु आईएएस एवं प्रभारी सीएमओ नगर पालिका परिषद चांपा दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाना अत्यंत जरूरी है। हरे भरे पेड़ से वायुमंडल साफ रहता है जिससे लोगों को स्वस्थ वायु का लाभ मिलता है। सिर्फ पौधा लगाना ही एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं होती बल्कि उसे सहेज कर रखना भी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।

चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
विवेकानंद उद्यान में किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण करने के बाद दीवार पर लगे बोर्ड में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दी। पौधों को संरक्षित करना और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उनकी स्वयं की है। कार्यक्रम में पहुंचे जिले के कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित सभी लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here