शंकर नगर हत्या में आरोपियों द्वारा कुदरी डैम में छुपाए गए सामान पुलिस ने किया बरामद

0
647

चांपा। शंकर नगर में हुई छोटेलाल पाण्डेय की हत्या का खुलासा होने के बाद आरोपियों द्वारा छुपाए गए सामान को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

शंकर नगर में रहने वाले छोटेलाल की हत्या करने के बाद आरोपियों ने घर से सामान भी चोरी किया था जिसे पुलिस द्वारा पूछताछ करते समय पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कुदरी डैम में छुपाना बताया था। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों को कुदरी डैम ले जाकर समान को छुपाए गए स्थान से बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी किए ज्वेलरी समान को कुदरी डैम के पानी में फेकना बताया था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने डैम के समीप कही अन्य जगह पर छुपा कर रखना बताया। फिलहाल आरोपियों से चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here