जांजगीर चांपा फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
393

चांपा। आजादी के अमृत महोत्सव के 78 वे वर्ष स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए चांपा के सभी फोटोग्राफरों ने भी आजादी के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया। फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी जिला जांजगीर चांपा के द्वारा तिरंगे की शान में डीडवानिया कॉम्प्लेक्स में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में जिले के सभी वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी जिला जांजगीर चांपा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर भारत माता की पूजा अर्चना किया। राष्ट्रगीत और भारत माता कें जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here